अमेरिकी वायुसेना ने बोइंग और एप्लाइड रिसर्च एसोसिएट्स को बंकर.तोड़ने वाले बमों का नेक्स्ट जेनरेशन बम बनाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। ये मौजूदा मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर की तुलना में यह काफी ज्यादा घातक बम होंगे। इस बम का आधिकारिक नाम नेक्स्ट जेनरेशन पेनिट्रेटर है। समझौते के मुताबिक बोइंग को अगले 2 सालों के भीतर एक प्रोटोटाइप बनाकर देने के लिए कहा गया है।

इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत बोइंग का काम टेल किट और इंटीग्रेशन का काम करना होगा। जबकि एआरए डिजाइन और प्रयोगशाला.स्तर पर टेस्ट मॉडल बनाएगा। यह कार्यक्रम विंग.टू.विंग इन्वेस्टमेंट का हिस्सा है। इस नेक्स्ट जेनरेशन बम को बी.21 रेडर स्टील्थ बॉम्बर्स के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा।


Author: fastblitz24



