जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार की दोपहर मुक्तांग परिसर में शराब और बियर की बोतल मिलने पर आक्रोशित छात्रों ने प्रदर्शन किया है। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे अलग.अलग विभागों के छात्र वहां पहुंचे तो परिसर की स्थिति देखकर आक्रोशित हो गए। छात्रों का कहना है कि एक तरफ विश्वविद्यालय में लगातार नशा मुक्ति अभियान चलाया जाता है, लेकिन शराब की बोतलें मिलना इस अभियान की पूरी तरह से विफलता को दर्शाता है।

Author: fastblitz24



