Fastblitz 24

हत्या का प्रयास करने के मामले में दो गिरफ्तार

 

जौनपुर। कोतवाली पुलिस की टीम ने हत्या का प्रयास करने के मामले में दो को गिरफ्तार करने का दावा किया है। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह व चौकी प्रभारी राजकालेज रामप्रकाश यादव मय पुलिस टीम ने थाने पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 0-208/2025 धारा-115(2), 351(3), 352,109 बीएनएस से संबंधित मामले में सोनू सेठ पुत्र ओमकार सेठ निवासी ताडतला थाना कोतवाली और मोनू सेठ पुत्र ओमकार सेठ निवासी ताडतला थाना कोतवाली को मुखबिर की सूचना के आधार पर रिवर व्यू होटल के पास स्थ्ति पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुये दोनों आरोपियों को न्यायालय के लिए भेज दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love