जौनपुर। खुटहन पुलिस टीम ने दो 315 बोर के तमंचा व 315 बोर के दो जिन्दा कारतूस के साथ दो को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया है। थाना खुटहन उप निरीक्षक राजेश कुमार मय पुलिस टीम ने गुरूवार के दिन बड़सरा मोड के पास से दो अभियुक्त आकाश शुक्ला पुत्र उमेश शुक्ला निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना सिगंरामऊ उम्र करीब 22 वर्ष व स्वतन्त्र शुक्ला पुत्र जगदम्बा प्रसाद शुक्ला निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना सिगंरामऊ उम्र करीब 22 वर्ष को दो नाजायज तमंचा व दो जिन्दा कारतूस समेत गिरफ्तार कर दोनों को चालान न्यायालय भेज दिया।

Author: fastblitz24



