Fastblitz 24

अपहरण के मामले में एक गिरफ्तार

 

जौनपुर। खेतासराय पुलिस टीम ने अपहरण से सम्बन्धित मामले में एक को गिरफ्तार. करने का दावा किया है। थाना खेतासराय उप निरीक्षक अनिल पाठक मय पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अपहरण से सम्बधित अभियुक्त आदित्य गौतम पुत्र अरून कुमार निवासी ग्राम दरना थाना खुटहन निवासी को खेतासराय स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े आरोपी के खिलाफ कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love