Fastblitz 24

शराब दुकानदार कर रहें शासन आदेशों का उल्लंघन

 

जौनपुर। नगर क्षेत्र के ओलंदगंज स्थित एक शराब की दुकान को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह दुकान शासन द्वारा निर्धारित आदेशों के अनुरूप संचालित हो रही है। दुकानदार खुलेआम शासन आदेशों का उल्लंघन कर रहें हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार दुकान से सुबह के समय शटर के नीचे से शराब बेचे जाने की बात सामने आई है। इस पर चर्चा है कि जब नगर क्षेत्र में ही समय सीमा से हटकर बिक्री की जा रही हैए तो ग्रामीण इलाकों में आदेशों के पालन की स्थिति क्या होगी।

जानकारी यह भी सामने आई है कि आबकारी विभाग के अधिकारियों को इस विषय में अवगत कराया गया है। किंतु अब तक किसी ठोस कार्रवाई के संकेत नहीं मिले हैं। पूर्व जिलाधिकारी दिनेश सिंह द्वारा शराब दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का निर्देश दिया गया थाए यदि इन निर्देशों का पूर्ण रूप से अनुपालन हुआ होता, तो स्थिति की निगरानी और बेहतर हो सकती थी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज