Fastblitz 24

घर के द्वार से जनरेटर लदी पिकअप वाहन उड़ा ले गयें चोर

 

जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थ्ति टेंट हाउस से जनरेटर लदी पिकअप वाहन को चोरों ने जनरेटर समेत चुरा लिया है। यह घटना थाने से कुछ दूरी पर घटित बताई जा रही है। मालूम हो कि इसी थाना क्षेत्र निवासी टेंट मालिक नखरू बिंद ने बयान देते हुए बताया कि उनका थाने के पास ही टेंट हाउस है और वहीं उनका घर भी है। पीड़ित ने आगे बताया कि उनके पास दो पिकअप वाहन थी जिसमें से एक पिकअप में जनरेटर, पैनल लदा हुआ था उसे मंगलवार की रात करीब 3 बजे चोरा चुरा कर ले गयें। चोरों ने चोरी की घटना टेंट हाउस व्यापारी के घर के पास से अंजाम दिया। पीड़ित का आरोप है कि घटना की जाकारी होने पर हम लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी और पुलिस आई भी थी। आगे उन्होंने बताया कि पुलिस चाहती तो रात में ही उन चारों को पकड़ सकती थी। नखरू बिंद ने बताया कि हम पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनसार पहले भी टेंट व्यापारी के घर पर चार बार हो चुकी है। मीरगंज थाने के बगल में बड़ी चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। बता दें कि चार बार चोरी की घटना पर पुलिस द्वारा ढीलाई बतरने के कारण बेखौफ चोरों के हौसले को इतना कर बुलंद कर दिया है कि जिससे इस बार वह बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दे सके हैं। मीरगंज थाने की पुलिस पर लापवाही का आरोप लग रहा है। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love