जौनपुर। शाहगंज मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने कार्यवाही करते हुए छेड़खानी के मामले में एक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। थाना शाहगंल उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह व उप निरीक्षक चन्द्रभान यादव ने बुधवार के दिन मिशन शक्तिध्एंटी रोमियो टीम के साथ कार्यवाही करते हुए छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के मामले में सुजीत कुमार पुत्र महेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम अम्बेडकर नगर भादी थाना शाहगंज को भादी चुंगी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार शुदा के खिलाफ आगे की कारवाई में जुट गई है।

Author: fastblitz24



