जौनपुर। केराकत थाना कोतवाली क्षेत्र के सरकी चौकी पास स्थ्ति एक मकान से चोरों ने गेहूं समेत नगदी रूपयें चुरा ले गयें। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात लक्ष्मण बिंद नामक व्यक्ति के घर अज्ञात चोर घुस गयें और घर में रखा 40 हजार रूपया नगद, गेहूं, चावल और कपड़ा उठा कर फरार हो गयें। पीड़ित ने चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Author: fastblitz24



