जौनपुर। केराकत पुलिस की टीम ने शान्ति भंग करने के मामले में पाचं को गिरफ्तार कर चालान न्यायलय किया। उप निरीक्षक बब्बन सिंह व उप निरीक्षक अरविन्द सिंह मय पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में हुए विवाद को लेकर पांच लोग द्वारा अमादा फौजदारी होने पर संज्ञेय अपराध कारित होने की परिकल्पनाओं को देखते हुए और शान्ति व्यवस्था की रोकथाम के लिए कुल पांच लोगों में सौरभ शिल्पकार पुत्र बाकेलाल उम्र करीब 20 वर्ष निवासी सरायीबीरु थाना केराकत, सत्यपाल जैशवार पुत्र प्यारेलाल उम्रकरीब 46 वर्ष निवासी तरियारी थाना केराकत, विनोद यादव पुत्र रामबली निवासी छितौना थाना केराकत, गुलाब यादव पुत्र रामबली निवासी छितौना थाना केराकत, दीपक यादव पुत्र लाल बहादुर यादव निवासी छितौना थाना केराकत को गिरफ्तार कर चालान न्यायलय भेज दिया है।

Author: fastblitz24



