Fastblitz 24

सांप के काटने से युवती की मौत

 

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत गोड़िला गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आया है। जहां गुरुवार की देर शाम घर के अंदर सांप ने एक युवती को काट लिया। जिसके चलते युवती अचेत हो गई। परिजन इलाज हेतु एक चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अंतर्गत गोडिला गांव निवासी 20 वर्षीय नजमा पुत्री अलाउद्दीन गुरुवार शाम 7 बजे घर में खाना बनाने के बाद लाइट बंद करने जा रही थी। इसी दौरान उसका पैर कुंडली मारकर बैठे सांप पर पड़ गया।दबते ही सांप ने तुरंत उसके पैर में डंस लिया। चीख पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीणों ने उसे इलाज हेतु एक चिकित्सालय में ले गए लेकिन चिकित्सको युवती को मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद अलाऊद्दीन की बेटी नगमा पांच बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी शादी फरवरी में होनी थी। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। घर में चारों तरफ मातम का माहौल है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज