जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के छितौना गांव निवासी एक महिला ने कोटेदार पर भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान से मारने का आरोप लगाया है। इसी थाना क्षेत्र के छितौना गांव निवासी महिला का उसके पति से विवाद के बाद न्यायलय में मुकदमा चल रहा है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि कोटेदार पति से पिटवाकर और निर्वस्त्र कर समाज में नंगा नचवाने की धमकी देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर भद्दी भद्दी गालियां देने लगा उसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी। महिला दो दिन से न्याय के लिए थाने का चक्कर लगा रही है। महिला अपनी सात वर्षीय पुत्री के साथ घर में अकेले रहती है। इस मामले को लेकर पीड़ित महिला ने सीओ व प्रभारी निरीक्षक को पत्र सौंप न्याय की गुहार लगाई है।

Author: fastblitz24



