जौनपुर। बक्सा पुलिस टीम ने दहेज हत्या से सम्बन्धित दो को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उप निरीक्षक अरविन्द मय पुलिस टीम ने थाने पर पंजीकृत दहेज हत्या के मामले में हरिवंश यादव पुत्र कुल्हुर यादव साकिन वसही असरापुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ व सुशीला पत्नी हरिवंश यादव साकिन वसही असरापुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ को ग्राम अलीगंज बाजार के पास से सोमवार की सुबह समय 11 बजे गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ कार्यवाही में जुट गई है।

Author: fastblitz24



