Fastblitz 24

यूपी में एक बार फिर स्थगति हुई पीजीटी की परीक्षा

 

यूपी में प्रवक्ता पदों के लिए 15 और 16 अक्तूबर को होने वाली पीजीटी परीक्षा अपरिहार्य कारणों से टाल दी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रेस नोट जारी करके यह जानकारी दी। 15 और 16 अक्टूबर 2025 को निर्धारित लिखित परीक्षा को आयोग के उप सचिव ने अपरिहार्य कारणों से स्थगित करने की नोटिस जारी किया है। हालांकि परीक्षा कब होगीए इसकी अभी कोई घोषणा नहीं की है। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक टीजीटी के 3539 पदों व प्रवक्ता पीजीटी के 624 पदों पर भर्ती के लिए कई बार परीक्षा स्थगित हो चुकी है। कई बार टालने के बाद पीजीटी परीक्षा 15 व 16 अक्तूबर और टीजीटी परीक्षा 18 व 19 दिसंबर के लिए तय की गई थी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love