जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ रोड पर करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय राजकुमार गौतम रोड पर स्थ्ति ट्रांसफार्मर पोल पर किसी बोर्ड के होर्डिंग को लगा रहें थें कि उसी समय करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। राज कुमार गौतम के दो मासूम बच्चे हैं। इस घटित घटना से हुई मृत्यू से राज कुमार गौतम के परिवार वालों का रो.रोकर बुरा हाल है। राज कुमार गौतम शहरों व ग्रामिण इलाकों में होर्डिंग लगाकर परिवार का पालन करता था। इस मामले को लेकर मृतक मजदूर के परिवार के लोगों ने ठेकेदार और बिजली विभाग पर कार्यवाही की मांग की है।

Author: fastblitz24


