Fastblitz 24

75 वर्षीय बुजुर्ग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शॉक लगने से मौत का खुलासा

 

जौनपुर। कुछमुछ गांव में 75 वर्षीय संगरू राम की शादी के अगले ही दिन मौत हो गई थी। उन्होंने सोमवार को 35 साल की मनभावती से शादी की थी। यह घटना मंगलवार की सुबह सामने आई। जब उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। गुरुवार को आई रिपोर्ट में मौत का कारण शॉकध्कोमा बताया गया है। जिसकी पुष्टि गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने की है।

संगरू राम की पत्नी की एक साल पहले मौत हो चुकी थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। अकेले रहने वाले संगरू ने शादी के लिए अपनी पांच बिस्वा जमीन 5 लाख रुपये में बेच दी थी। उन्होंने शादी की खरीदारी के लिए 20 हजार रुपये दिए थें दूसरी ओर 35 वर्षीय मनभावती की भी यह दूसरी शादी थी और उनके पहले से तीन बच्चे हैं।

मनभावती ने बताया कि वह इस शादी के लिए राजी नहीं थीं। लेकिन शादी करवाने वाले व्यक्ति ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि संगरू उनके बच्चों की जिम्मेदारी उठाएंगे। सोमवार को कोर्ट मैरिज और मंदिर में शादी के बाद रात भर दोनों ने बातें कीं। मंगलवार सुबह अचानक संगरू की तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज