इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कतर के पीएम से फोन पर बातचीत के दौरान माफी मांगी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप 29 सितंबर को नेतन्याहू वॉइट हाउस पहुंचे थें। मुलाकात लंबी चली इसके बाद जो खबर सामने आई। उसने सबको चौंका दिया। नेतन्याहू ने फोन पर कतर के प्रधानमंत्री से माफी मांग ली। वजह थी दोहा पर इजरायल का कायराना हमला। वॉइट हाउस ने इस बातचीत की तस्वीर जारी कर पूरे मामले पर मुहर भी लगा दी।

नेतन्याहू ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल.थानी से बातचीत के दौरान हमास के नेताओं पर की गई स्ट्राइक के लिए खेद जताया। उन्होंने माना कि इससे कतर की संप्रभुता का उल्लंघन हुआ। साथ ही भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी गलती दोहराई नहीं जाएगी। नेतन्याहू का तस्वीर में सिर झुका हुआ दिखता है। यकीनन नेतन्याहू ने कभी नहीं सोचा होगा कि ट्रंप इस निजी बातचीत की तस्वीर भी जारी कर देंगे।


9 सितंबर 2025 को इजरायल ने कतर की राजधानी दोहा पर हमला किया था। इस हमले में कतर का एक सुरक्षाकर्मी, हमास के सीनियर नेता खलील अल.हैय्या का बेटा और उनके सहयोगी जिहाद लबाद समेत पांच लोगों की मौत हुई। इस घटना ने अमेरिका और इजरायल के रिश्तों में तनाव पैदा कर दिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इस हमले पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने फोन पर नेतन्याहू को फटकार लगाई और इसे नासमझी करार दिया। ट्रंप ने चेतावनी दी कि ऐसा कदम पूरे क्षेत्र की कूटनीति को खतरे में डाल सकता है। इसी दबाव के बाद 29 सितंबर को नेतन्याहू वॉइट हाउस पहुंचे। वहीं ट्रंप ने उनकी बात कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल.थानी से कराई। बातचीत के दौरान नेतन्याहू को दोहा पर हमले के लिए माफी मांगनी पड़ी।
Author: fastblitz24



