जौनपुर। गौराबादशाहपुर और केराकत, एसओजी की टीम के साथ मुठभेड़ के दौरान अन्तर्जनपदीय चोरों के गिरोह का गैंगलीडर महेन्द्र मौर्या सहित एक सह युवक घायल हो गया है। पुलिस ने बाकि गैंग के तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार पहिया वाहन, तमंचा कारतूस व नगदी बरामद किया है।

थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर मय टीम पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थें कि मुखबिर ने आकर सूचना देते हुए बताया गया कि काली रंग की चार चक्का गाडी औरा इस समय चौकी धरसण्ड ग्राम सभा की तरफ गई है जो विथार ग्राम सभा भी आ सकती है। कई चक्कर इन दोनों ग्रामों मे लगा चुके है। वह लोग संदिग्ध है तथा बडी वारदात करने के फिराक में है। इस सूचना को सही मानते हुए थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर द्वारा उचित माध्यम थानाध्यक्ष केराकत मय टीम व एसओजी टीम थाना गौराबादशाहपुर को अवगत कराया। उपरोक्त टीम थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर से आकर मिली मिली। पुलिस टीम को दो भागों मे बांटकर चौकी धरसण्ड ग्राम सभा मोड पर मय मुखबीर सरकारी गाडियों को सडक किनारे झाड की आड में खडी कर उक्त काली गाडी औरा का इन्तजार करने लगे कि थोडी ही देर मे एक चार चक्का गाडी चौकी धरसण्ड ग्राम सभा की ओर से आते दिखी जिसे टार्च की रोशनी से रूकने का इशारा किया गया। पुलिस वालो को भारी संख्या मे देखकर चालक चार पहिया वाहन औरा तत्काल बैक गेयर लगाकर पीछे भागना चाहा कि चार पहिया वाहन औरा धान के खेत में उतर गई और फस गयी। बदमाश अपने को घिरा देखकर जान मारने की नियत से पुलिस पर फायर करने लगे तभी पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ में संतुलित फायरिंग की गई तो दो बदमाश गोली लगने घायल हो गए, जिन्हें जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बचे तीन की गिरफ्तारी कर पुलिस ने उन्हें थाने पर लाया। पुलिस मुठभेड़ व बरामदगी के संबंध में मामला पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


Author: fastblitz24


