जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के लखनेपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों के जेवरात चुरा कर फरार हो गयें। मालूम हो कि इसी थाना क्षेत्र के लखेनपुर गांव निवासी राज गौतम का परिवार सोया हुआ था, इसी का फायदा उठाकर कुछ अज्ञात चोरों ने घर पर धावा बोल दिया और उसमें रखे लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गयें। सूचना मिलते ही खुटहन थाने की पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। चोरी की घटना सुनकर सुबह में आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई।

Author: fastblitz24



