जौनपुर। सुजानगंज पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में नामजद रहे एक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। सुजानगंज थानाध्यक्ष फूलचन्द पाण्डेय मय पुलिस की टीम ने थाने पर पंजीकृत दहेज हत्या के मामले में नामजद रहे विजय विश्वकर्मा पुत्र अमृतलाल विश्वकर्मा निवासी ग्राम पूरा कोदई फरीदाबाद थाना सुजानगंज निवासी उम्र करीब 27 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर सोमवार के दिन बराई मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी बाद कार्यवाही हुए दहेज हत्या के आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।

Author: fastblitz24



