जौनपुर। थाना सुरेरी क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चोरी के मामले में 24 घंटे के अंदर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए इसी थाना क्षेत्र के एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर भोजन की सामग्री सहित हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया था।

सोमवार की सुबह जब विद्यालय के सहायक अध्यापक केशर लाल और ग्राम प्रधान सोमारू गौतम विद्यालय पहुंचे, तो ताले टूटे देख दंग रह गए। तुरंत उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी और सुरेरी थाने पर तहरीर देकर चोरी की शिकायत की थी। थाना सुजानगंज उप निरीक्षक रामभवन यादव मय पुलिस की टीम ने मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए सुभाष यादव पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी ग्राम बाभनपुर थाना सुजानगंज को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गय चोर के पास से एक लाउड इनहेलर, एक इलेक्ट्रिक तराजु, एक स्टार्टर बिजली का एक ब्लूटूथ बाजा, छः पंखा का पर व एक लोटा, एक जग व 35 गिलास व स्टील की 40 थाली बरामद की है।


Author: fastblitz24



