Fastblitz 24

शव दाह स्थल पर मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

 

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव में शुक्रवार के दिन 45 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर ने शव दाह स्थल पर बने टिन शेड में गमछे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। घटना शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है।

इसी थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव निवासी अखिलेश निषाद ने गांव के शव दाह स्थल पर पहुंचकर टिन शेड के ढांचे से गमछे का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। दोपहर में जब ग्रामीणों ने शव को फंदे से लटकते देखा तो हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।

ग्रामीणों के अनुसार अखिलेश निषाद एक मिलनसार व्यक्ति थे और दिहाड़ी मजदूरी करके अपना गुजारा करते थें। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से वह काफी परेशान थे। हालांकि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और आवश्यक जांच शुरू कर दी है। परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love