Fastblitz 24

चोरी की योजना बनाते दो चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार

 

जौनपुर। बक्सा पुलिस की टीम ने चोरी की योजना बनाने वाले दो लोगों को कार सहित गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार दो युवक एक चार पहिया वाहन लेकर चोरी के इरादे से गलत नम्पर प्लेट लगा कर निकले थे, जिन्हे मुखबिर की सूचना पर धनियामऊ मोड से रविवार की सुबह समय 11 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। उसी दौरान पुलिस ने गलत नम्बर प्लेट वाली कार को अपने कब्जे में ले लिया। फिल्हाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। पकड़े गयें दोनों युवक कमलेश यादव पुत्र सूर्यनाथ यादव निवासी दुगौलीकला थाना बदलापुर और नितेश चौबे पुत्र मंगला चौबे निवासी ग्राम बेदौली थाना बदलापुर के बताये गयें है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love