Fastblitz 24

महिला ने दबंगों पर लगाया छेड़खानी का विरोध करने पर पिटाई का आरोप

 

जौनपुर। जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कुछ दबंगों पर छेड़खानी का विरोध करने पर पिटने का आरोप लगाते हुए बयान दिया है। उक्त गांव निवासी एक विधवा महिला ने बताया कि वह अपने घर से शौच के लिए खेत में गई हुई थी। उसी दौरान वहां कुछ दबंग किस्म के लोग आकर छेड़खानी करने लगें, महिला ने जैसे ही छेड़खानी का विरोध किया तो दबंग उसकी पिटाई करने लगें। पिटाई से घायल विधवा महिला के शरीर पर दर्जन भर चोट के निशान बतायें गयें हैं। महिला का यह भी आरोप है कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज