Fastblitz 24

श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति का 40वां पुरस्कार वितरण वं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

 

जौनपुर। मां लक्ष्मी धन की देवी हैं तो मां सरस्वती विद्या की। मनुष्य जीवन में इन दोनों की अति आवश्यकता है लेकिन सनातन धर्म के अनुसार बिना गणेश जी के सब कुछ अधूरा माना जाता है। उक्त बातें हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डा आलोक यादव ने श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति ट्रस्ट के 40वें पुरस्कार वितरण एवं नवचयनित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।

नगर के मियांपुर में स्थित एक लॉन में आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुये राकेश श्रीवास्तव जिलाध्यक्षध्प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने कहा कि महासमिति परिवार का हर कार्य सराहनीय एवं अनुकरणीय रहता है। यही कारण है कि इस महासमिति ने जौनपुर में एक अलग लकीर खींच दी है। इसके पहले डाण् आलोक यादव, राकेश श्रीवास्तव के अलावा विशिष्ट अतिथि प्रीति गुप्ता अध्यक्ष सखी वेलफेयर एसोसिएशन एवं कार्यक्रम संयोजक जगदीश मौर्य गप्पू राष्ट्रीय सचिव मुलायम यूथ बिग्रेड ने मां लक्ष्मी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज