Fastblitz 24

ट्रैक्टर और बाइक की दोरदार टक्कर में युवक की मौत

 

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अकरा गांव के पास मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। हाईवे पर ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने.सामने की टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन खून अधिक बह जाने के कारण देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान प्रीतेश पटेल ;उम्र 20 वर्ष पुत्र लालमन पटेल निवासी ग्राम सभा रसूल्हा थाना रामपुर के रूप में हुई है। प्रीतेश अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार की उम्मीदों का केंद्र था। वह किसी कार्य से अपने गांव से बाहर निकले थे। तभी अकरा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रीतेश का एक पैर कट गया और शरीर से अत्यधिक खून बहने लगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को प्राथमिक सहायता देने की कोशिश की और एंबुलेंस की मदद से वाराणसी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताते हुए उपचार शुरू कियाए लेकिन कुछ ही घंटों बाद प्रीतेश ने दम तोड़ दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज