जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र से एक छात्र लापता हो गया है। कक्षा 9 में पढ़ने वाला सुधीर कुमार 14 अक्टूबर 2025 को स्कूल जाने के बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने केराकत थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। सुधीर कुमार जो विजय कुमार का पुत्र है। सीताराम इंटर कॉलेज हनुखाडीह मुफ्तीगंज में पढ़ता है। वह 14 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 8 बजे अपने घर से स्कूल के लिए निकला था।

शाम 4 बजे तक जब सुधीर घर नहीं लौटा, तो उसके परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी सुधीर का कोई पता नहीं चला। जिससे परिवार में चिंता बढ़ गई। सुधीर की मां कुसुम ने केराकत थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपने बेटे की जल्द से जल्द खोजबीन करने की अपील की है


Author: fastblitz24



