जौनपुर। जिले के थाना सुजानगंज क्षेत्र की पुलिस ने एक दहेज हत्या के मामले में एक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। सुजानगंज थानाध्यक्ष फूलचन्द पाण्डेय टीम थाने में हत्या के मामले दर्ज मामले का ख्ुालासा करते हुए इन्द्रेश सिंह पुत्र राम अकबाल सिंह निवासी ग्राम गोल्हनामऊ थाना सुजानगंज उम्र करीब 35 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार के दिन चारो धाम मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आगे की कार्यवाही के लिए आरोपी को न्यायलय के लिए भेज दिया है।

Author: fastblitz24



