जौनपुर। जिले के थाना जलालपुर पुलिस की टीम ने 97 किलो ग्राम 280 ग्राम अवैध पटाखे के साथ दो को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मालूम हो कि पुलिस टीम व एसओजी प्रभारी त्रिवेणी सिंह आगामी धनतेरस और दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत बात.चीत कर ही रहे थे कि मुखबिर ने आकर सूचना दी कि अवैध पटाखों के साथ दो लोग खड़े हैं। मुखबीर की इस सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गयें पहले युवक शाहिद जमाल उम्र करीब 26 वर्ष के पास से 45 किलो ग्राम अवैध पटाखे बरामद कियें और पकड़े गयें दूसरे युवक अंकित गुप्ता उम्र करीब 24 वर्ष के पास से 52 किलो ग्राम अवैध पटाखा बरामद किया। पुलिस ने उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाने मामला दर्ज कर ली है।

Author: fastblitz24



