मध्यप्रदेश के कटनी में एक दलित युवक पर चार लोगों ने कथित तौर पर पेशाब किया। पीड़ित का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने इलाके में होने वाले अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाई थी। पीड़ित को बुरी तरह से पीटे जाने का भी आरोप है। इतना ही नहीं जब उनकी मां बीच.बचाव करने आईं तो आरोपियों ने उन पर भी हमला किया और उनके बाल तक खींचे डाले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

घटना कटनी के मतवारा गांव में मंगलवार 14 अक्टूबर की है। पीड़ित की पहचान राजकुमार चौधरी के तौर पर हुई है। आरोपियों की पहचान सरपंच रामानुज पांडेय उनके बेटे पवन पांडेय भतीजे सतीश पांडेय के तौर पर हुई है। पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि सोमवार 13 अक्टूबर की शाम उन्होंने देखा कि रामगढ़ पहाड़ी में उनके खेत के पास बुलडोजर खड़ा है। वहां अवैध खनन हो रहा था। सारा अवैध काम राम बिहारी हल्दकर नाम के शख्स की देखरेख में हो रहा था।


Author: fastblitz24


