Fastblitz 24

महिला की बंद कमरे में फंदे से लटकती मिली लाश

 

जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के गोल्हनामऊ गांव में एक तीस साल की विवाहिता महिला की कमरे के अंर फांसी के फंदे से लटकती हुई लाश पाई गई है। ससुराल वालों के अनुसार इंद्रेश सिंह उर्फ प्रिंस पत्नी प्रिया सिंह आज सुबह नहा धोकर पूजा करने के बाद अपने कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद करके पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। ससुरालीजनों ने यह बताया कि चाय देने के लिए वह उसे खोजते हुए उसके कमरे तक गये तो दरवाजा बंद मिला। खि़डकी से देखने पर पंखे से महिला लटकी दिखी। हालांकि, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पड़ोसी लोगों को सूचना देते हुए थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने इस मामले में दरवाजा तोड़कर महिला की लाश को बाहर निकलवाया। मृतका की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी जिनकी 11 महीने की बच्ची भी है ऐसी घटना से घर परिवार के साथ पूरा क्षेत्र शोक में है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद विवाहित महिला को उसके पिता को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक विवाहिता महिला के मायके वालों की तहरीर पर उसके पति इंदेश को गिरफ्तार कर लिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love