जौनपुर। जिले के थाना बदलापुर पुलिस टीम ने 65 किलो ग्राम अवैध पटाखा बरामद करते हुए एक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। थाना बदलापुर उप निरीक्षक शेषनाथ सिंह ने पुलिस टीम के साथ चोरी से आतिशबाजी,पटाखों की बिक्री करने की सूचना पर जाकर चेक किया तो नारायण अग्रहरि पुत्र देवी प्रसाद के कब्जे से 65 किलो ग्राम आतिशबाजी के पटाखें पायें गयें। पुलिस ने गिरफ्तारी कारण बताते हुए गिरफ्तार कर लिया।

Author: fastblitz24


