Fastblitz 24

नदी में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश

 

जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र में स्थित सई नदी में अज्ञात व्यक्ति की लाश पुलिस ने बरामद किया है। मामला शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे का है। पुलिस को सूचना मिली कि गढासेनी गांव में स्थित नदी में एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। मृतक नीले रंग का लोअर और पिंक कलर की शर्ट पहने हुए हैं। लाश को देखकर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण तथा राजगीरों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी जैसे ही थानाध्यक्ष बक्सा लक्ष्मण विक्रम सिंह को मिली वह तुरंत सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। थाना अध्यक्ष द्वारा मौके पर वीडियो बनाया गया और लाश की पहचान करने का काफी देर तक प्रयास किया गया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के लाश घर में रख दिया ताकि उसकी पहचान कराई जा सके।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज