Fastblitz 24

घर से नाराज होकर निकली बालिका बरामद

 

जौनपुर। जिले के थाना मुंगराबादशाहपुर की मिशन शक्ति टीम ने घर से नाराज होकर गई एक बालिका को उसके घर वालो को सौंप दिया है। उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप तिवारी मय पुलिस की टीम के साथ अपने थाने से रवाना होकर एण्टी रोमियों,मिशन शक्ति ड्युटी करते हुए रेलवे स्टेशन बादशाहपुर पहुचें जहा एक लड़की उनको खड़ी मिली। संदिग्ध प्रतित होने पर महिला कांस्टेबल विनम्रता व सहानुभूति पूर्वक पुछतांछ करने पर बताई कि घर से नाराज होकर यहां चली आई थी। पुलिस ने बालिका को थाने पर लाया और महिला हेल्प डेस्क में महिला कांस्टेबल सौम्या सिंह की निगरानी में बैठा दिया। जानकारी मिलने पर बालिका की मा थाने पर आईं और अपनी बेटी को लेकर कुछ देर बाद चली गई। बालिका के मिलने के के बाद परिजनों ने मुगराबादशाहपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love