Fastblitz 24

छठ पर्व को लेकर किया जाएगा रूट डायवर्जन

 

जौनपुर। जिले में छठ त्यौहार को लेकर यातायात व्यवस्था को देखते हुए नगर क्षेत्र के अंदर वाहनों का डायवर्जन किया गया है। सोमवार के दिन छठ का त्यौहार मनाया जाएगा। सोमवार के दिन दोपहर 2 बजे से शाम के 7 बजे तक और मंगलवार की सुबह 4 से 8 तक बताया गया है। छठ पर्व के सम्बन्ध में यातायात व्यवस्था को देखते हुए व्रती महिलाओं को घाट तक सुगमता पुर्वक पहुचनें को लेकर नगर क्षेत्र के अंदर वाहनों का डायवर्जन, यातायात की सुगमता व पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए निम्न स्थानों से किया जाएगा।

यातायात पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया है कि डायवर्जन किए गए स्थानों से अपने वाहन को ना ले जाए। रूट डायवर्जन के स्थान नगर के पॉलिटेक्निक चौराहे से ओलन्दगंज की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा। जेसीज से ओलांदगंज की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा। जोगिया पुल के नीचे से नक्खासध्ओलन्दगंज की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा। अशोक टॉकीज तिराहाध् सद्भावना मोड़ से सद्भावना पुल की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा। चाहरसू चौराहे से शाहीपुल की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा। ओलन्दगंज चौराहे से शाही पुल की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा। भंडारी, कुत्तुपुर, मल्हनी की तरफ से आने वाले समस्त चार पहिया वाहन जिनका संबंध छठ पूजा से नहीं होगा। सभी वाहनों को अटाला, मानिक चौक, सिपाह से ले जाने की बात कही गई है।

छठ पर्व को लेकर पार्किंग,

छठ पर्व की सामग्रीध् व्रती महिलाओं के वाहन नदी घाट के नजदीक तक जा सकते हैं जिनकी पार्किंग निम्नवत स्थानों पर होगी। नक्खास तिराहे से सद्भावना पुल के तरफ जाने वाली पर्व संबंधित वाहन नदी से पहले दाहिने हाथ चाहारदीवारी के अंदर व प्राथमिक विद्यालय परिसर में खड़े होंगे। अशोक टाकिज से सद्भावना पुल के तरफ आने वाले पर्व संबंधित वाहन नदी से पहले किला के पीछे मेन रोड पर किनारे पार्क होंगे। चाहरसू से शाही पुल के तरफ व पॉलिटेक्निक से शाही पुल के तरफ आने वाले पर्व संबंधित वाहन बदलापुर पड़ाव सेंटर पार्किंग में खड़े होंगे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love