जौनपुर। जिले के थाना मडियाहूं क्षेत्र के ग्राम ओरैला में नाली बहाने को लेकर हुए विवाद में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, दान बहादुर सिंह पुत्र श्रीनाथ सिंह और उनके विपक्षी शिवम सिंह पुत्र अखिलेश सिंह, हनुमान सिंह पुत्र मंगरु सिंह के बीच कहासुनी व गाली.गलौज हुई। इसी दौरान शिवम सिंह ने असलहे से हवाई फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Author: fastblitz24



