जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ कुमार ने कई चौकी प्रभारी के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। मछलीशहर कोतवाली के कस्बा चौकी प्रभारी राहुल रंजन को जिले की सबसे महत्वपूर्ण पुलिस चौकी सरायपोखता का चौकी प्रभारी बनाया गया है। खुटहन थाने पर तैनात उप निरीक्षक होरीलाल को चौकी प्रभारी कस्बा मछलीशहर बनाया गया है। पिछले कई सालों से राज कॉलेज पुलिस चौकी पर तैनात रहे राम प्रकाश यादव को चंदवक थाने की पुलिस चौकी पतरही का चौकी प्रभारी बनाया गया है। राम प्रकाश यादव के स्थान पर सरायपोखता चौकी के प्रभारी सुनील कुमार यादव को चौकी प्रभारी राज कॉलेज बनाया गया है। इस तबादले को चर्चा का बाजार गर्म है। कहां जा रहा है कि सुनील कुमार यादव चौकी प्रभारी शंकर मंडी चौकी प्रभारी पुरानी बाजार और चौकी प्रभारी सरायपोखता के बाद अब राज कालेज चौकी पर राज करेंगे। इसी के साथ में यह भी चर्चा है कि अब सुनील कुमार यादव भंडारी और सिपाह का प्रभारी बनना बाकी है। इसी क्रम में सुर्खियों में चल रही चौकी प्रभारी शंकर मंडी का कार्यकाल भी कुछ कम नहीं माना जा रहा है।

Author: fastblitz24



