Fastblitz 24

दुष्कर्म के मामले में एक गिरफ्तार

 

जौनपुर। थाना नेवढ़िया पुलिस की टीम ने दुष्कर्म के मामले में एक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मंगलवार को पीड़िता लिखित तहरीर के साथ थाने पर पहुंची और पुलिस को बताया कि समय करीब 10 बजे रात में शौच के लिए घर से बाहर गई थी। उसी समय उसके गांव का ही महताब अली पीड़िता का मुंह दबाकर जबरजस्ती बगल के छप्पर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।

मामला दर्ज होने के अगले ही दिन थानाध्यक्ष राजा राम द्विवेदी मय पुलिस टीम के साथ जाकर दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम देने वाले महताब अली को मुखबीर की सूचना पर ग्राम दलपतपुर स्थित शेखपुर मोड़ से गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love