ओटावा: कनाडा में सड़क पर विवाद के बाद एक भारतीय शख्स पर जानलेवा हमला किया गया। कनाडा के सेंट्रल एडमंटन में 55 वर्षीय भारतीय मूल के व्यवसायी पर उस समय जानलेवा हमला हुआ, जब उन्होंने एक अजनबी को अपनी कार पर पेशाब करते देखा। उन्होंने ऐसा करने से इस शख्स को रोका तो उसने मारपीट शुरू कर दी। एडमॉन्टन पुलिस सेवा ने बताया है कि पीड़ित की पहचान आरवी सिंह सागू के रूप में हुई है। सिंह ने हमले के पांच दिन बाद दम तोड़ दिया।

पुलिस के बयान में कहा गया है कि उनको 19 अक्टूबर को 109 स्ट्रीट और 100 एवेन्यू के पास हुए हमले की सूचना मिली। हमले की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को 55 वर्षीय सागू बेहोश मिले। पुलिस ने उनको आपातकालीन चिकित्सा सेवा की मदद से उनको अस्पताल पहुंचाया। उनको गंभीर चोटें लगी हुई थीं। इन चोटों के चलते सागू की 24 अक्टूबर को मृत्यु हो गई।


Author: fastblitz24



