Fastblitz 24

बलिया में 3.45 करोड़ का खाद्यान्न घोटाला

 

बलिया खाद्यान्न घोटाले में ईओडब्ल्यू को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने तत्कालीन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजकुमार दुबे को बरेली से गिरफ्तार किया है। यह घोटाला लगभग 3 करोड़ 45 लाख रुपये का है।अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) टीम को बलिया के बहुचर्चित खाद्यान्न घोटाले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। ईओडब्ल्यू की टीम ने घोटाले के एक अहम आरोपी और तत्कालीन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राज कुमार दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राज कुमार की गिरफ्तारी वाराणसी सेक्टर की ईओडब्ल्यू टीम ने बरेली से की है। बता दें, ये पूरा घोटाला लगभग 3 करोड़ 45 लाख रुपये से जुड़ा हुआ है।

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) की ओर से लगातार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई है। ईओडब्ल्यू की टीम ने 31 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे बरेली के कचहरी थानाक्षेत्र के ऑफिसर्स कॉलोनी से आरोपी को दबोच लिया गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love