जौनपुर। खुटहन एण्टीरोमियो टीम ने एक मनचले को गिरफ्तार कर लिया है। थाना स्थानीय के एन्टी रोमियो उप निरीक्षक अशोक कुमार मय टीम को रविवार के दिन शेरपुर मोड़ के पास से इन्द्रभान यादव पुत्र सुभाष राजभर निवासी ग्राम अरनौला थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ के द्वारा रास्ते से जाने आने वाली महिलाओ पर अश्लील शब्दो का प्रयोग व इशारा करके गाना गाने व महिलाओ पर छींटाकसी करने की सूचना प्राप्त हुई तो वह तत्काल एण्टीरोमियो टीम के साथ मौके पर पहुँच कर घटना की सत्यता की जानकारी की तो उस व्यक्ति द्वारा रास्ते से आने जाने वाली महिलाओ के साथ छींटाकसी किया जाना पाया गया जिस पर तत्काल उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर कर लिया गया है।

Author: fastblitz24



