वॉशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने इस दावे को दोहराया है कि उन्होंने ही भारत और पाकिस्तान के बीच के युद्ध को रोका था। उन्होंने एक बार फिर से दावा किया है कि मई 2025 के भारत पाकिस्तान के सैन्य गतिरोध को रोकने के लिए उन्होंने टैरिफ को हथियार बनाया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों को चेतावनी दी थी, कि अगर वे तनाव कम नहीं करते हैं तो अमेरिका उनके व्यापारिक विशेषाधिकार रद्द कर देगा।

एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध होने वाला था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने आवाज उठाई… अगर मैं इसमें शामिल नहीं होता तो लाखों लोग मारे जाते। यह एक भयानक युद्ध था। हर जगह हवाई जहाज गिराए गए। मैंने उन दोनों से कहा, अगर आप लोग नहीं रुके तो आप अमेरिका के साथ कोई व्यापार नहीं कर पाएंगे।


Author: fastblitz24



