Fastblitz 24

जनहित संकल्प यात्रा का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

जौनपुर। सरदार सेना सामाजिक संगठन के द्वारा निकाली जा रही सरदार पटेल स्वाभिमान रथ एवं जनहित संकल्प यात्रा जनपद में प्रवेश करने के बाद सिहोरीवीर में जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल व कार्यकर्ताओं के द्वारा रथ यात्रा में शामिल लोगों का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया. इससे पहले सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल ने सिहोरीवीर में स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए।रथ यात्रा को वहां से आगे बढ़ाया गया कि रास्ते में तमाम जगहों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व रथ यात्रा में शामिल तमाम लोगों का स्वागत लोगों ने तमाम जगहों पर किया।

कार्यक्रम के दौरान शेखूपुर में स्थित सरदार पटेल के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करते हुए। इस यात्रा को आगे बढ़ाते हुए जयसिंहपुर,गोपालापुर,जमालापुर, मड़ियाहूं,शीतलगंज,पाली, रामदयालगंज,रसैना,पालिटेक्निक चौराहा,जेसीज चौराहा से होकर रथ यात्रा विकास भवन पर स्थित भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछड़ों,दलितों एवं वंचितों के ऊपर हो रहे अन्याय व अत्याचार के साथ-साथ उनके महापुरुषों का भी अपमान स्वीकार्य नहीं है।

इस लिए वंचित समाज का हक,अधिकार तथा सम्मान दिलाने के लिए यह यात्रा सरदार पटेल स्वाभिमान रथ के माध्यम से निकाली जा रही है।यह यात्रा पिछले कई दिनों से लगातार प्रदेश के तमाम जनपदों से होते हुए जौनपुर में पहुंचा है। इस कार्यक्रम के दौरान चिराग पटेल,अविनाश काकडे,आरसी पटेल,भानू पटेल,सुबास प्रजापति, त्रिभुवन पटेल,राजेश पटेल, बृजेन्द्र पटेल, धीरज यादव, रामसिंह वर्मा, मुन्ना लाल,जंग बहादुर,भावेश पटेल,सतीश पटेल, लालजी पटेल,सुबास पटेल, आशुतोष मौर्य, दीपक पटेल, मनोज गौतम, दीपक आर विश्वकर्मा, मनोज मौर्य, रविशंकर यदुवंशी, मनीष पटेल, रंजन पटेल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज