Fastblitz 24

शांति भंग करने के मामले में दो लोगों का चालान

 

जौनपुर। गौराबादशाहपुर पुलिस की टीम ने शांति भंग के के मामले में दो लोगों का चालान किया है। थाना उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह थाने पर जनसुनवाई कर रहे थे कि एक पक्ष के करमेन्द्र कुमार पुत्र रामजीत ग्राम सकरा थाना गौराबादशाहपर उम्र करीब 26 वर्ष व दूसरे पक्ष के रूगम कुमार पुत्र रमेश कुमार ग्राम सकरा थाना गौराबादशाहपुर उम्र करीब 20 वर्ष पर आए। आपसी विवाद के बावत बात चीत किया जा रहा था को लेकर विवाद कर रहे थे दोनो पक्षो को समझाने का प्रयास किया जा रहा था पर दोनो पर समझने को तैयार नही हो रहे थे व जोर जोर से आमादा फौजदारी हो रहे थे । शान्ति भंग कर होने की प्रबल सम्भावना को देखते हुए दोनो पक्षो को शान्ति व्यवस्था भंग रोकने का अन्य उपाय न देख कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत पुलिस में संतरी प्रहरी की मदद से लिया। पुलिस ने उभय पक्ष उपरोक्त का चालान कर उपजिलाधिकारी सदर को प्रेषित किया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love