Fastblitz 24

डाक्टरों पर महिला मरीजों ने लगाया पैसे वसूली का आरोप

 

जौनपुर। मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक बार फिर चर्चा में है। अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों पर महिला मरीजों से अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। भर्ती मरीजों ने खुलकर बताया कि उनसे इलाज और सुविधाओं के नाम पर 6.6 हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। क्षेत्र की विधायक ’डॉण् रागिनी सोनकर’ ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए। सूचना मिलते ही ’मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह खुद मौके पर पहुंचीं और अस्पताल परिसर में गहन जांच की। मरीजों और उनके परिजनों के बयान दर्ज किए गए। वहींए सीएमओ ने अस्पताल प्रशासन से आय.व्यय से जुड़ी जानकारी तलब की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में मरीजों से पैसे वसूलना अत्यंत शर्मनाक है। ग्रामीणों ने इस मामले में दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल जांच जारी है और जिला स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही है। मामले के गरमाने से मछलीशहर स्वास्थ्य तंत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love