जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के कुसरना महादेवा में एक युवती की नदी में डूबने से मौत हो गई है। इसी थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीया सेजल यादव पुत्री स्वर्गीय केदार यादव कुसरना महादेवा जोखुआन घाट के पास बकरी चराने गई थी। उसी दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह अपना संतुलन खोने के कारण अचानक नदी में गिर गई। घटना के बाद गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस ने गांव वालों की मदद से युवती की तलाश के बाद उसकी लाश बरामद कर लिया है। परिवार का रो.रोकर बुरा हाल है। बता दें कि सेजल आठवीं पास थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Author: fastblitz24



