जौनपुर। जलालपुर पुलिस ने अपने ही कक्षा में पढने वाली नाबालिग छात्रा का अपहरण के मामले में एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के परिजनों ने थाने में लिखित तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग पुत्री को एक नाबालिग युवक बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। इस सम्बन्ध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।

शुक्रवार के दिन पुलिस टीम ने मुखबिरी की सूचना पर ग्राम रमसापुर मे हुए अपहरण से सम्बन्धित नाबालिग युवक को रेलवे स्टेशन सिरकोनी के प्लेट फार्म नंबर एक से हिरासत मे लेते हुए कार्यवाही में जुट गई। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर नाबालिग ने जुर्म स्वीकर करते हुए बार बार गलती के बारे माफी मांगते हुए कहा कि मै व आवेदिका की पुत्री एक ही विद्यालय में पढते है मै व उनकी पुत्री एक दूसरे से प्रेम करते है इस प्रकार बाल अपचारी द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए अपना बयान दिया।


Author: fastblitz24



