Fastblitz 24

ट्रांसफार्मर जलने से विद्युत आपूर्ति ठप, नागरिकों में आक्रोश व्याप्त

 

जौनपुर। शहरी इलाके के व्यस्त कोतवाली चौराहे पर स्थित बिजली का ट्रांसफार्मर जलने से विद्युत आपूर्ति ठप होने से व्यापारिक प्रतिष्ठानों समेत नागरिकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कोतवाली चौराहे पर स्थित पावर हाउस के सामने शुक्रवार दिन के लगभग 12रू00 बजे अचानक ट्रांसफार्मर जल गया। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरा दिन व्यापारिक प्रतिष्ठान जहां ठप रहा है वहीं नागरिकों को भी पानी आदि की समस्या उत्पन्न हो गई है। 24 घंटे भी जाने के बाद भी बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी की कान पर जूं तक नहीं रेंगी। एक तरफ प्रदेश सरकार बिजली को लेकर जहां तक है वहीं बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी सरकार के सारे किए कराए पर पानी फेर रहा है। नगर के व्यस्त इलाके में विद्युत विभाग की इस रवैया से नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love