जौनपुर। थाना साइबर क्राइम की पुलिस टीम ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से वर्ष 2025 में 2ण्77 करोड रुपये होल्ड कराते हुए माह अक्टुबर में साइबर फ्राड से पीडित 8 व्यक्तियों के खातो में कुल छब्बीस लाख अडसठ हजार दो सौ पच्चहत्तर रुपये वापस करवाएं हैं। पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से करीब इक्कीस लाख रूपये के 106 गुमशुदा मोबाइल को बरामद कर मोबाइल को उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिया है।

गुमशुदा मोबाइलों के प्रार्थना पत्रों, सीईआईआर पोर्टल के आधार पर थाना साइबर क्राइम की पुलिस टीम ने भिन्न.भिन्न थाना क्षेत्र से पीड़ितों के गुम हुए 106 मोबाइलो को दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखण्ड, बिहार, राजस्थान, आन्ध्र.प्रदेश राज्यो व जनपद जौनपुर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बरामद किया। बरामद मोबाईलों में एप्पल, वन प्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो व समसंग कम्पनी की मोबाइल है जिनकी किमत बाजार में लगभग 21 लाख रुपये बताई गई हैं। इन बरामद मोबाइल फोन शुक्रवार के दिन अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम शुभम वर्मा द्वारा मोबाइल स्वामियों को वितरित किया गया। अपना खोया मोबाइल पाकर सभी मोबाइल धारक काफी सन्तुष्ठ व खुश दिखे।


Author: fastblitz24



