Fastblitz 24

पति ने खुद प्रेमी से करवाई पत्नी की शादी

 

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में ताखा पश्चिम शिवपुर गांव निवासी ज्ञानचंद्र गौतम की शादी क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव निवासी रवीना गौतम से जून 2021 को हुई थी। शादी के बाद बाद सब कुछ ठीक रहा लेकिन दो वर्षों बाद रवीना की सम्पर्क उसके गांव निवासी प्रदीप कुमार के साथ हो गई फिर कॉल के जरिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और दोनों की नजदीकियां बढ़ती गयी और फिर प्यार परवान‌ चढ़ गया।‌‌

रवीना को अपने प्रेमी से मोबाइल से बातचीत करते समय परिवारवालों ने पकड़ लिया फिर उसे समझाया बुझाया गया।‌ लेकिन फिर भी प्रदीप के प्यार में पागल वो अपने प्रेमी से मिलने जुलने लगीं।‌ पति व उसके ससुराल वालों ने पाबंदी लगाया तो पति को जान से मारने की व आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। पीड़ित पति ने अपने पत्नी और उसके प्रेमी का कुछ अश्लील फोटो जब देखा तो बात ज्यादा बढ़ गई। पत्नी अपने प्रेमी प्रदीप के साथ रहने के लिए अड़ गई। पति ने बड़ा क़दम उठाते हुए पत्नी का प्रेमी को बुलाकर शाहगंज तहसील कोर्ट में दोनों के परिजनों के सामने उसका विवाह करा दिया। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के घर चली गई। महिला का एक तीन साल का बच्चा है जिससे पति ने लिखा पढ़ी के साथ उसका पालन.पोषण करने के लिए अपने पास रख लिया। इस शादी की चर्चा जिले में जोरों पर है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love